आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी: शेषराव यादव
राजनीति
03-Oct-26
आंगन मिलन सेवा समारोह में सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा, सम्मान और समर्पण की भावना को केंद्र में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंदनगांव स्थित आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 36 में ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ता का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं आशा कार्यकर्ता शासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाने के साथ ही उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोशन सिंगनापुरे ने किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, पार्षद दिवाकर सदारंग, दीपा राजेश मोखलगाय, धर्मेंद्र मिगलानी, राकेश माइकल पहाड़े, अभिषेक वर्मा, नितेश चौबितकर,किरण चौबितकर, राजेश मोखलगाय, चौबितकर, पूनम कटरे, कांता वानखेडे, शिव श्रीवात्रि, बृजेश वर्मन, राजा यादव, राजेंद्र मंडराह, मोरेश्वर मसराम, परियोजना अधिकारी विजय आठनेरे, चंदनगांव सेक्टर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कमलेश्वरी नरवरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिंधु मंडराह, आशा कार्यकर्ता विनीता उइके, संगीता झाडे अरुणा मेघे, श्रीमती वैशाली भायदे ,श्रीमती वर्षा भायदे, अनुपमा पवार, प्रणाली घाडगे,भवानी योगा ग्रुप की समस्त मात् शक्तिया, लक्ष्मी आलोनकर, लक्ष्मी गडकरी, गिरजा कोल्हे, आशा पहाडे, अनीता बोबडे, माधुरी पवार सहित हितग्राही एवं पालकगण उपस्थित रहे।