किसानों की आवाज बनेगी किसान कांग्रेस: चौ. पुष्पेन्द्र सिंह
राजनीति
03-Oct-26
जिले के हर गांव में गठित होगी किसान कांग्रेस

छिन्दवाड़ा अपडेट
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उसके निराकरण के लिए आवाज उठाने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गांव में अब किसान कांग्रेस संगठन की इकाई गठित की जाएगी ताकि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जा सके और उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा सके। किसानों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के साथ ही संगठनात्मक दृष्टिकोण को लेकर सिंगोड़ी ब्लॉक किसान कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले का किसान अल्प वर्षा से जूझ रहा है। कृषि पूरी तरह चौपट हो चुकी है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी का अभाव है। इन परिस्थितियों में किसान भाइयों को सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। फसलों का उचित दाम नहीं मिल पाता जिसके चलते वे अपनी लागत नहीं निकाल पाते और इस वर्ष तो स्थिति और भी बिगड़ चुकी है, क्योंकि रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। अगर सरकार किसान हित में निर्णय नहीं लेती तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होगा। किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
आयोजित बैठक को सिंगोड़ी पर्यवेक्षक शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष जैन, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने भी सम्बोधित किया। बैठक में आशिफ मिस्कनी, सुनील पांडे, राजेश पटेल, विनोद सिंगोरे, अशरफ पटेल, रवि वर्मा, सुनील पटेल, दिनेश बंजारा, इलियाज खान, अनिल साहू, नेतराम पटेल, ललित राम, मंजूलाल, हरिराम उइके, सुनील चन्द्रवंशी, मदनलाल गोहिया, परसराम डेहरिया, रामता पन्द्राम, संजय चन्द्रवंशी, बालकिसान चन्द्रवंशी, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंग शेखलाल सित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।