Home News Helpline Classified Jobs About Contact

18 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर में 393 मरीजों का उपचार

18 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर में 393 मरीजों का उपचार
स्वास्थ्य
04-Oct-26
दमुआ के चिकटवर्री प्राथमिक शाला में लगा शिविर

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा नगर मंडल दमुआ के ग्राम चिकटवर्री में स्थित प्राथमिक शाला स्कूल के ग्राउंड में 18वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा व अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 393 मरीजांे ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि दमुआ के ग्राम चिकटवर्री में आयोजित 18वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न समाजसेवी और साजाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जरूरत मंद लोगों को सरकार की योजनाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। अब जरूरत मंद लोगों को सीधे उनके खाते मे राशि भेजकर शासन कि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि छिन्दवाड़ा व पाढंुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा।  

भाजपा नगर मंडल दमुआ के मंडल अध्यक्ष सोनू पाटील ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले कई वर्षों से 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है।

शिविर के दौरान सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय भौरे, मोहित यादव, कलीराम नर्रे, पिंकेश बोसम, स्वाती यादव, रजनी चौहान, शीला भोपा, झम्मूलाल, तुकाराम, सुनीता बोसम, कुसता नर्रे,कलसिया बोसम, रजनी नर्रे, मनेश श्रीवास्तव, मोनू साहू, जगपाल बोसम, अनीता कुमरे, बबुआ कश्यप, प्रभाकर वासनिक, रूपेश यादव, राकेश मरावी, हिटलर लोबो, तरूण धुर्वे, जगदीश धुर्वे, दुबेलाल लोबो, सकरसिंग भोपा,आकाश बोसम सहित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ कि टीम उपस्थित थी।

सोमवार 5 अक्टूबर को मानेगांव में लगेगा 19वां शिविर

सौ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की श्रृखंला में सोमवार को चावलपानी मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानेगांव में स्थित स्कूल ग्राउंड में 19वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। चावलपानी मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल ने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share News On