Home News Helpline Classified Jobs About Contact

साहू समाज समर्पण संस्था ने बचाई 10 दिन के शिशु की जान

साहू समाज समर्पण संस्था ने बचाई 10 दिन के शिशु की जान
स्वास्थ्य
04-Oct-26
रात 12 बजे उपलब्ध कराई बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स

छिंदवाड़ा अपडेट

शहर के एक निजी अस्पताल में जन्मे 10 दिन के शिशु को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था। उसकी प्लेट्स लगातार कम हो रही थी जिससे उसकी जान को खतरा था। ऐसे कठिन समय में शिशु की जान बचाने के लिए साहू समाज समर्पण संस्था  आगे आई और उसके लिए जरूरी प्लेट्स उपलब्ध कराई।

साहू समाज समर्पण संस्था से जुड़े समाजसेवी संजय साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि ग्रामीण अचंल से उपचार कराने आए एक दंपत्ति के 10 दिन के शिशु प्लेट्स लगातार कम हो रही है और उसे बी पॉजीटिव प्लेट्स की आवश्यकता है। चूंकि बच्चे के माता-पिता ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं और शहर में उन्हें कोई नहीं पहचानता ऐसे में उनके लिए प्लेट्टस का इंतजाम कराना काफी कठिन हो गया था। हमने संस्था के सदस्यों और आम नागरिकों से प्लेट्स के लिए रक्त उपलब्ध कराने की अपील की। समय की गंभीरता को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे नन्हे मासूम के लिए बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराई गई।

इस पुनीत मानव सेवा कार्य में प्रमुख रूप से होमगार्ड अशोक साहू और नितिन साहू की सक्रिय भूमिका रही। वहीं सहयोगी सदस्यों में नीरज साहू, भगवानदिन साहू, छगन साहू, जितेंद्र साहू, कमलेश साहू (मासाब), जीतेन्द्र साहू (पप्पू), भूपेश साहू, रंजन साहू एवं सुभाष साहू छिंदवाड़ा सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। संस्था के सदस्यों ने नन्हे मासूम के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द ही अपने परिवार के बीच स्वस्थ होकर लौटने की ईश्वर से प्रार्थना की। ध्यान रहे साहू समाज समर्पण संस्था अन्य समाजों के लोगों की भी मदद के लिए लगातार प्रयास करती रहती है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर यथासंभव सहयोग प्रदान करना है।
Share News On