Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को कराएं लाभांवित: मनोज नेमा

शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को कराएं लाभांवित: मनोज नेमा
राजनीति
03-Oct-26
गुलाबरा नगर मंडल 4 की कामकाजी बैठक बैठक

छिंदवाड़ा अपडेट

परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में शनिवार को भाजपा गुलाबरा नगर मंडल 4 की मासिक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी मनोज नेमा उपस्थित थे। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में प्रत्येक वार्ड और बूथ के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी भी है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी कराएं।

मंडल प्रभारी मनोज नेमा ने बीते माह अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के हर बूथ पर आयोजन किए जाने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। श्री नेमा ने कहा कि दिनांक 07 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रम को सफल बनाने की बात पर जोर दिया। श्री नेमा ने कहा कि हर कार्यकर्ता शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित कराने में अपना योगदान दें।

बैठक में वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुमन बज, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बज, श्यामराव कपाले, बंटी सक्सेना, पूर्व पार्षद दिनेश मालवी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, गुलाबरा नगर मंडल 4 उपाध्यक्ष सत्येंद्र सेमेकर, नीरज वर्मा, ममता डोंगरे, निशा गोस्वामी, मंत्री राज गोहर, कुणाल पाल, नीरज ब्रम्हवंशी, सोशल मीडिया प्रभारी विकास जामकर, कार्यालय मंत्री मनेश सोनी, शिवा सरसवार, राजेश राउत, नरेश मालवी, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, आशुतोष वाडिवा मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, राहुल कडु, प्रभा ओक्टे, नीलू क्षेत्री, मनीषा ढबाले, सोनम डेहरिया, आनंद गोहर, अमर सिंग मरावी, वीरेंद्र शुक्ला, सूरज वर्मा सहित बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On