Home News Helpline Classified Jobs About Contact

युवक-युवती परिचय सम्मेलन एंव सामूहिक विवाह कराएगा समाज

युवक-युवती परिचय सम्मेलन एंव सामूहिक विवाह कराएगा समाज
छिंदवाड़ा
03-Oct-26
मेहरा डेहरिया समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

छिंदवाड़ा अपडेट

मेहरा डेहरिया समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सामाजिक भवन, छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से आए समाज के महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों तथा सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एंव सामुहिक विवाह कराने  सफल, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।

बैठक में समाज के युवाओं को एक-दूसरे से प्रत्यक्ष परिचय का अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी तय तिथि पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सामाजिकजनों ने कहा कि यह आयोजन केवल वैवाहिक संबंधों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सहयोग और आपसी आत्मीयता को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

बैठक में सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने, विभिन्न दायित्वों का कार्य-विभाजन करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल, भोजन व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथियों के स्वागत, अनुशासन एवं प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। समाजजनों ने कहा कि प्रस्तावित महासम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता आवश्यक है। सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया गया कि वे अपने सुझावों के साथ सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं यादगार स्वरूप प्रदान किया जा सके।

बैठक में यह भी माना गया कि  परिचय सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों और उनके परिवारों को आमने-सामने संवाद का अवसर प्रदान करेगा, जिससे आपसी समझ और पारिवारिक परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंधों की संभावनाओं को मजबूत आधार मिल सकेगा।

बैठक में  मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया, डीपी डेहरिया, टीपी डेहरिया, शिवनारायण डेहरिया,संजय डेहरिया (सी ई),कैलाश डेहरिया, दिनेश डेहरिया, मनमोहन डेहरिया, सतीश डेहरिया, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा डेहरिया, सचिव रैना हारले, सुनीता बम्हनीया,छाया मेहरा,ममता डेहरिया,रानू डेहरिया,ज्योति डेहरिया, वनिता डेहरिया, सीता डेहरिया, रोशनी डेहरिया  सहित भारी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे

Share News On