सांसद ने मेधावी बच्चों को स्कूटी और लेपटॉप किए वितरित
राजनीति
03-Oct-26
झिरलिंगा में खंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान का सांसद ने किया शुभारंभ

छिन्दवाड़ा अपडेट
जनता के बीच सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही के विश्वास का सेतु स्थापित करने भाजपा सरकार वचनबद्ध है। इसी उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान शुरू किया गया है। यह उद्गार लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने ग्राम झिरलिंगा में खंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू के हस्ते मेधावी बच्चों को स्कूटी और लेपटॉप भी वितरित किए गए। इस दौरान सांसद ने प्रत्येक विभाग की बारीकी से समीक्षा भी की। कार्यक्रम को ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना एवं मंडल अध्यक्ष ओम पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री साहू ने कार्यकम में मौजूद आमजनों पर फुलों की वर्षा करके सभी का स्वागत व अभिनंदन भी किया।
लोक सेवाएँ सीधे गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध होगी
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधे उनके गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक सेवा संकल्प अभियान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक है। अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति सतत् सक्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचितों और कमजोर वर्गों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से पूर्णतः मुक्त करना है।
लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इस अभियान की अवधि में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में ग्रामीण स्तर पर तथा प्रत्येक नगरीय निकाय में वार्ड, जोनवार विशाल मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं के लाभ मौके पर ही स्वीकृत और प्रदाय किए जाएंगे। इस अभियान को जन-विश्वास अभियान के साथ भी संबद्ध किया गया है, ताकि जनता के बीच सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही के विश्वास का सेतु स्थापित हो सके।
सांसद ने प्रत्येक विभाग की बारीकी से समीक्षा भी की
सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे लोगों से सांसद बंटी विवेक साहू ने उनकी समस्याएं जानी और प्रशासनिक अफसरों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मंडल प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, पूर्व ज़िला महामंत्री राजू नरोटे, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, चंद्रकुमार चंदू जैन, नितेश पटेल, दीपक कुर्मी, विजय मसराम, देवेन्द्र विश्वकर्मा, मोतीलाल साहू, भरत साहू, नरेश ठाकुर, इंद्रसेन ठाकुर, शेरू यादव, दिलावर उसरेठे, श्रीमति ललिता ठाकुर, विनोद वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, चंद्रभान उइके, निमेश पटेल, कमलेश चंद्रवंशी, विजय सूर्यवंशी, रूपेश साहू, कृपाल सिंह लांबा, नितिन वर्मा, अशोक मिश्रा, अमित रघुवंशी, ध्रुव डेहरिया मुनीम चंद्रवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।