Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं समूहों का सांसद ने किया सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं समूहों का सांसद ने किया सम्मान
महिला जगत
03-Oct-26
श्रीशक्ति संकुल स्तरीय संगठन जमुनिया की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

सांसद ने की समुह की महिलाओं का फूलों की वर्षा 

छिंदवाड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड छिंदवाड़ा के अंतर्गत श्रीशक्ति संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) की वार्षिक आमसभा का जमुनिया में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने सामने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने सफलता की कहानियां साझा की। इस अवसर पर सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं समूहों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने समुह की महिलाओं का फूलों की वर्षा कर हार्दिंक स्वागत और अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सफलता की कहानियों की सराहना करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समूहों को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ समूहों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी समय में संकुल से जुड़ी अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। सांसद श्री साहू ने वीडियो के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं समूहों की गतिविधियों की भी सराहना की तथा महिलाओं को भविष्य में बेहतर एवं स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। आमसभा के दौरान संकुल स्तरीय संगठन की वर्षभर की उपलब्धियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ वैधानिक अंकेक्षण एवं आंतरिक अंकेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियां

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिला है। अनेक महिलाएं लखपति दीदी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सांसद ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूह, उत्कृष्ट ग्राम संगठन, लखपति दीदी, उत्कृष्ट सीआरपी एवं उत्कृष्ट बैंक सखी को सम्मानित किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्मानित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए अन्य समूहों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। सीएलएफ के मार्गदर्शन मंडल द्वारा समूह की दीदियों को संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर सभी समूह सदस्यों को सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शी वित्तीय लेन-देन की शपथ भी दिलाई गई। श्रीशक्ति संकुल स्तरीय संगठन जमुनिया की वार्षिक आमसभा ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका के संकल्प को और मजबूत किया।

आजीविका एवं संस्थागत सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन

बैठक में जिला प्रबंधक आईवीसीबी रेवेन्द्र येड़े एवं सुक्खन कब्डे द्वारा सामाजिक संस्थाओं एवं सामुदायिक संगठनों के सशक्तिकरण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, नितेश पटेल, केशव पटेल, विकासखंड प्रबंधक कपिल पटवा, सहायक विकासखंड प्रबंधक अमर बहादुर, सीएलएफ नोडल प्रकाश महोबिकर, सृजन संस्था के रामभजन, छिंदवाड़ा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ दीपक कब्जे, कंपनी के लेखपाल अंबर नायक, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी दीपक सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि, श्रीशक्ति संकुल स्तरीय संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के स्व-सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में समूह सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात स्वल्पाहार के साथ वार्षिक आमसभा का समापन हुआ।
Share News On