भूगोल के विद्यार्थियों ने बाम्हनवाड़ा में किया सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण
शिक्षा
03-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के भूगोल विभाग द्वारा प्रायोगिक अध्ययन श्रृंखला के अंतर्गत एक दिवसीय सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का सफल आयोजन किया गया। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (भूगोल) के 23 विद्यार्थियों ने प्रायोगिक भूगोल पाठ्यक्रम के तहत इस सर्वेक्षण कार्य को पूरा किया।
सर्वेक्षण दल ने तहसील चौरई के अंतर्गत स्थित ग्राम बाम्हनवाडा का दौरा किया, जो चौरई से लगभग 13 किलोमीटर तथा जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विद्यार्थियों ने गांव में स्थित लगभग 300 घरों में जाकर स्थानीय लोगों से संवाद साधा और उनके सामाजिक व आर्थिक जीवन स्तर, उपलब्ध संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आंकड़े एकत्र किए। इस पूरे शैक्षणिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण के दौरान भूगोल विभाग से श्रीमती प्रियंका तिवारी एवं श्रीमती ज्योति उइके विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय अध्ययन की तकनीकों का मार्गदर्शन किया।