Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर: सांसद बंटी विवेक साहू

सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर: सांसद बंटी विवेक साहू
स्वास्थ्य
03-Oct-26
धमनिया में लगा 17 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 330 मरीजों का उपचार

छिंदवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास बन रहे सिम्स हॉस्पिटल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार ने 1000 करोड़ की राशि आवंटित की है। सिम्स का निर्माण पूर्ण हो जाने से यहा पर बड़ी से बड़ी बीमारी का भी इलाज हो सकेगा। जिले के मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा पगारा मंडल के ग्राम धमनिया में सेवा संकल्प अभियान और 100 दिवसीय सेवा संकल्प के तहत आयोजित 17वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कही। शिविर के दौरान 330 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सांसद ने सेवा सकल्प अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में संचालित 312 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

सांसद ने कहा सरकार नारी सशक्तिकरण पर दे रही जोर

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नारी सशक्तिकरण कर समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के नारे को साकार करने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर जन-भागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम भी चल रहे है। सांसद श्री साहू ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, मंडल महामंत्री जगदीश डेहरिया, मंडल मंत्री दयाशंकर साहू, बूथ अध्यक्ष उदयभान शाह, पूर्व ज़िला महामंत्री राजू नरोटे, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, चंद्रकुमार चंदू जैन, विकास अग्रवाल, मुकुल साहू, पुनीत पुरी, ओमप्रकाश चौरसिया, नीरज नायक, विकास साहू, अशोक गोहर, नितेश नाविक, वैभव जैन, डॉक्टर्स और स्टॉफ एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On