Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मेडिकल कॉलेज में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1450 मरीजों को इलाज

मेडिकल कॉलेज में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1450 मरीजों को इलाज
स्वास्थ्य
03-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शनिवार को मेडिकल कॉलेज सिम्स छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं शेषराव यादव द्वारा किया गया।

इन डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इनमें डॉ. अनुपम जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. आयुषी डेहरिया, डॉ. सुशील जैन, डॉ. एल.एन. साहू, डॉ. सुमित महोबे, डॉ. भारती बदलानी, डॉ. सुधीर शुक्ला, डॉ. प्रमिला यवतकर, आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी एवं डॉ. कविता मसराम शामिल थे। होम्योपैथिक एवं आरोग्य हॉस्पिटल, विवान्ता हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, सोनारे हॉस्पिटल एवं क्लेरिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने भी मरीजों का उपचार किया।

जन जन के स्वास्थ्य की चिंता कर रही मोदी सरकार: बंटी विवेक साहू

शिविर में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जन जन के स्वास्थ्य की चिंता  करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार लगातार कार्यक्रम चला रही है। साथ ही जन जन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा एक महीने का देशव्यापी अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों को विकसित भारत 2047 के विजन और सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। 

स्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला: सांसद विवेक बंटी साहू

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार से गंभीर बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम में मदद मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
      
स्वास्थ्य शिविर में जनप्रतिनिधि राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, धर्मेंद्र मिगलानी, रमेश पोपली, संजय पटेल, माइकल पहाड़े, राकेश पहाड़े, चंदू जैन, मनीष ठाकरे, विजय नामदेव, अनुज दुबे, श्रीमती अर्चना सिंधई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अर्चना कैथवास, प्रभारी डीन डॉ. विवेकानंद वाघमारे, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ. प्रमोद वासनिक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र भालेकर एवं डीपीएम शैलेंद्र सोमकुवर उपस्थित थे। शिविर में कुल 1450 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। जिला स्तर के साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










Share News On