गायत्री परिवार ने कराया लिंगा कालीरात में सामूहिक तर्पण
धर्म
04-Oct-26
300 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया अपने पितरों का तर्पण

छिंदवाड़ा
पितृपक्ष के पावन अवसर पर ग्राम लिंगा में कालीरात नदी के तट पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपजोन स्तरीय गायत्री साधना आंदोलन प्रभारी नरेंद्र हिंगवे एवं जिला छिंदवाड़ा के मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे के संचालन में किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व ट्रस्टी सुखदेव वड्डे, सहायक ट्रस्टी अनीता राउत दीदी, ढोक जी सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन उपस्थित रहे। लगभग 300 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान एवं शांति पाठ किया। प्रज्ञा मंडल लिंगा द्वारा सभी को भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य सनातन परंपरा के अनुसार पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना एवं युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि अगले वर्ष इस आयोजन को और भी भव्य स्तर पर किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त गायत्री परिजनों का विशेष सहयोग रहा।