Home News Helpline Classified Jobs About Contact

6 अप्रैल को भाजपा के नये कार्यालय का होगा भूमिपूजन

6 अप्रैल को भाजपा के नये कार्यालय का होगा भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
04-Apr-26
मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

छिंदवाड़ा

जिला भाजपा के नये कार्यालय का भूमिपूजन करने मुख्यमंत्री मोहन यादव आ रहे हैं। खजरी रोड बीटीआई ग्राउंड में 6 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। इसके अलावा विशिष्ठ अतिथियों में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह एवं महापौर विक्रम अहके रहेंगे। 

ध्यान रहे कि लालबाग स्थित वर्तमान भाजपा कार्यालय को अन्यत्र स्थापित करने की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी। इस भूमिपूजन के बाद आखिरकार भाजपा का बहुप्रतीक्षित नया जिला कार्यालय का कार्य शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार करोड़ों की लागत से बनने वाले भाजपा जिला कार्यालय को आधुनिक डिजाईन में तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए इसका निर्माण कार्य किया जाएगा।

Share News On