निसार अली उर्फ चंडाल को गांजा सहित पुलिस ने पकड़ा
क्राइम
03-Apr-26
पातालेश्वर का रहने वाला है निसार
छिंदवाड़ा
पातालेश्वर का रहने वाला निसार अली उर्फ चंडाल को कुंडीपुरा पुलिस ने बायपास रोड पर गांजा सहित पकड़ा। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धाराएं लगाकर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि 1 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अतरवाड़ा बायपास रिंग रोड पर एक युवक अवैध गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कुण्डीपुरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अतरवाड़ा यात्री प्रतीक्षालय के पास उस संदिग्ध युवक को थैले के साथ बैठे हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम निसार अली उर्फ चंडाल (21) निवासी पातालेश्वर बताया।
जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.492 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र भगत, उपनिरीक्षक अरविंद बघेल, सहायक उपनिरीक्षक मानसिंग बघेल सहित पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।