अनुसूचित जाति मोर्चा के संभाग सहप्रभारी ने ली बैठक
राजनीति
04-Jun-26
छिंदवाड़ा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छिन्दवाड़ा संभाग के सहप्रभारी संतोष झारिया जिले के दौरे पर आए। भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया और साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक को श्री झारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में समरसता और सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न जनजागरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्रम में आकाश अहिरवार, सिद्धांत थनेसर, अमित बेले, ब्रजकुमार नागवंशी आदि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।