Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भक्तों के कष्टों को हरने के लिए भगवान अवतार लेते हैं: नागेन्द्र जी

भक्तों के कष्टों को हरने के लिए भगवान अवतार लेते हैं: नागेन्द्र जी
छिंदवाड़ा
04-Jun-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में पुरूषोत्तम मास के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मकर्म अर्जित कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रम्हचारी जी ने भक्त प्रहलाद, नर्मदा महिमा, वामन अवतार, विट्ठल भगवान की महिमा की बड़ी ही मार्मिक कथा सुनाई जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। श्री नागेन्द्र जी ने आज की कथा में राम-सीता विवाह, वनगमन और रामायण के अन्य प्रसंगों की कथा बताई। आज गुरूवार को भगवान कृष्ण के जन्म की कथा भी सुनाई गई और कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित भक्तों ने संपूर्ण कार्यक्रम का आनंद लिया। आज की कथा के मुख्य यजमान अजय तिवारी एवं श्रीमती प्रज्ञा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Share News On