Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज
राजनीति
04-Jun-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय छिन्दवाड़ा में 5 जून को शाम 4 बजे किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि भाजपा कार्यालय में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि उक्त बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला प्रभारी बबला शुक्ला, महापौर विक्रम अहके, विधायक कमलेश शाह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार, प्रशिक्षण सहप्रभारी जयकिशोर चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की हैं।
Share News On