Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य फिर होगा शुरू

पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य फिर होगा शुरू
छिंदवाड़ा
10-Feb-26
द्वार पर भव्य गज प्रतिमा की स्थापित

छिंदवाड़ा

कलेक्ट्रेट परिसर तहसील कार्यालय के सामने स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और शनि मंदिर का निर्माण कार्य 13 फरवरी शुक्रवार से फिर से शुरू किया जाएगा। मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी भक्तों को इस अवसर की प्रतिक्षा थी कि मंदिर निर्माण का अधूरा कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो और भव्य और दिव्य मंदिर की स्थापना हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान महाराज के दिव्य मंदिर का निर्माण जो काफी दिनों से रुका हुआ था 13 फरवरी शुक्रवार को पुनः नवीन कार्यकारिणी के माध्यम से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। आज इसी तारतम में मंदिर समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में मंदिर के मुख्य द्वार पर आकर्षक गज प्रतिमा को व्यवस्थित तौर पर स्थापित किया गया। 13 फरवरी को विधिवत पूजा अर्चन के साथ आस्था का केंद्र बिंदु बने श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होगा। श्री पंचमुखी हनुमान एवं शनि देव मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से बढ़चढ़ कर सहयोग की अपेक्षा की है ताकि भव्यता और दिव्यता के साथ मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके। 
Share News On