Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आरक्षक की पत्नी ने की आत्महत्या, 7 पेजों में छिपे हैं राज

आरक्षक की पत्नी ने की आत्महत्या, 7 पेजों में छिपे हैं राज
क्राइम
10-Feb-26
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

छिंदवाड़ा

चंदन नगर में रहने वाले आरक्षक चंद्रकिशोर उर्फ चंदू रघुवंशी की पत्नी प्रीति रघुवंशी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी भी आरक्षक चंदू ने कोतवाली थाने में दी जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पूर्व महिला ने 7 पेजों का एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने आत्महत्या क्यों की इसके राज छिपे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने जैसा कि मीडिया को जानकारी दी कि पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ चंद्रकिशोर उर्फ चंदू रघुवंशी जिला मुख्यालय में चंदन नगर में निवास करता है। सोमवार की देर रात चंदू रघुवंशी ने उसकी धर्मपत्नी प्रीति रघुवंशी का शव घर में फांसी के फंदे में झूलता हुआ देखा। उसने इस बात की सूचना तत्काल सिटी कोतवाली को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने का पुलिस अमला घटना स्थल पर पहुंचा। बताया जा रहा है पुलिस को घटना स्थल पर 7 पेज का एक सोसाइट नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख है। इस बीच मृतका का शव जिला अस्पताल लाया गया और उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। मृतका के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जिसे पुलिस ने शांत करवाया और देर रात मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

सुसाइट नोट में छिपे हैं राज

प्रीति की आत्महत्या के पीछे पति की बेवफाई है या फिर बीमारी यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले में कुछ ज्यादा बताने से बच रही है तो वहीं क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि आरक्षक के पांढुर्णा जिले की एक महिला एसआई से संबंधों को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक तनाव था। मृतिका और आरक्षक मुलताई के पास बम्हनी के रहने वाले हैं और करीब 15 साल पहले दोनों का विवाह हुआ जिनसे एक संतान भी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।





Share News On