Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जहरीली दवा के सेवन से मृत बच्चों के परिजन करेंगे धरना प्रदर्शन

जहरीली दवा के सेवन से मृत बच्चों के परिजन करेंगे धरना प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
10-Feb-26
छिंदवाड़ा

कोयलाचंल क्षेत्र में जहरीली दवा के सेवन से मृत बच्चों के परिजनों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर परासिया अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में परिजनों ने कहा कि हमारी शिकायत पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा पुलिस थाना परासिया में अपराध क्रमां. 296/25 जहरीले कफ सिरफ से नवजात बच्चों की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने चालान पेश किया लेकिन आरोपीगणों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं होने से आरोपियों को गिरफतार नहीं किया जा रहा है। जिन्हें जेल में होना चाहिए था वे खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सांठगांठ के आरोप लगाए है। ज्ञापन के माध्यम से परिजनों ने कहा कि 16 फरवरी तक आरोपियों के खिलाफ दाण्डिक कार्यवाही नहीं की गई तो 17 फरवरी से वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
Share News On