सांसद ने दिलाई किडनी मरीज को 3 लाख की सहायता, अब गुजरात में होगा इलाज
छिंदवाड़ा
10-Feb-26
झिलमिली निवासी मंसू वर्मा को मिली राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता
छिंदवाड़ा
पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की हर संभव सहयोग के लिए हरदम तैयार रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर किडनी की गंभीर रूप से पीडित एक मरीज के ईलाज के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए है। सांसद श्री साहू की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के इलाज के लिए 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। उक्त आर्थिक सहायता राशि मिलने से किडनी की गंभीर मरीज का नाडियाड गुजरात के अस्पताल में बेहतर ईलाज हो सकेगा। विदित हो कि सांसद के प्रयासों से कुछ दिन पूर्व ही चौरई के ग्राम झिलमिली निवासी मन्सू वर्मा जो कि किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है उन्हे भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा लगातार आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। यह आर्थिक सहायता राशि मिलने से अपना ईलाज कराने में असर्मथ आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो रहा है।
एक मरीज को प्रधानमंत्री ने दी 3 लाख की सहायता राशि
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छिंदवाड़ा जिले के एक गंभीर मरीज को ईलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। अमरवाड़ा के गांव छुई निवासी सुर्यप्रकाश वैष्णव जो कि किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है, इनके ईलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि मिलने से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुर्यप्रकाश वैष्णव का ईलाज मुलजिभाई पटेल यूरोलॉजिकल हॉस्पिटल नाडियाड गुजरात के अस्पताल में हो सकेगा। उक्त आर्थिक सहायता राशि मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।