Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कृषि उपज मंडी में मजदूरों से बजट को लेकर भाजपा ने किया ‘‘श्रमिक संवाद’’

कृषि उपज मंडी में मजदूरों से बजट को लेकर भाजपा ने किया ‘‘श्रमिक संवाद’’
छिंदवाड़ा
10-Feb-26
छिंदवाड़ा

मंगलवार की दोपहर भाजपा ने कृषि उपज मंडी प्रागंण में बजट 2026-27 श्रमिक संवाद एवं सेवा संकल्प को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का बजट श्रमिकों और मजदूरों के लिए अनेक अवसर लेकर आया है। बजट में केंद्र सरकार ने जो मजदूरों और श्रमिकों के लिए जो प्रावधान किए हैं उससे आने वाले समय में श्रमिकों और मजदूरों के जीवन में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए मकान बनाने, रोजगार, बच्चों की शिक्षा सहित अनेक कार्य किए हैं जिससे आज उनके जीवन स्तर में काफी सुधार दिखाई देता है। 

आयोजित कार्यक्रम के पूर्व कृष्णचंद हरजानी ने मंडी में उपस्थित मजदूरों और श्रमिकों को बजट संबंधी जानकारी पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई। श्री हरजानी ने जानकारी दी कि जिला भाजपा द्वारा आयोजित बजट 2026-27 श्रमिक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रमिक भाई-बहनों से भेंट की और उनके समक्ष अपने विचार रखे। इस अवसर पर आगामी 20 फरवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र शिविर की जानकारी साझा कर पंपलेट वितरित किए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। ​इस दौरान जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश ऊईके, भारत घई, अनुज पाटकर, राकेश माइकल, अशोक संचेती, लोकेश डेहरिया एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
Share News On