Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर्रई में किया वीबी जी राम जी जनपद स्तरीय सम्मेलन

हर्रई में किया वीबी जी राम जी जनपद स्तरीय सम्मेलन
छिंदवाड़ा
10-Feb-26
छिंदवाड़ा

हर्रई में राज महल प्रांगण में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट वीबी जी राम जी योजना का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा मंडल बटका खापा,भाजपा मंडल सुरलखापा, एवं भाजपा मंडल हर्रई के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ समस्त जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने वीबी जी राम जी योजना के संबंध में समस्त जनपद सदस्यों सरपंचों उप सरपंच एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो को विस्तृत जानकारी दी और पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी एवं बसंत चौबे ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ योजना के बारे में जानकारी देते हुए गांव के विकास में योजना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
Share News On