राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में भाग ले सकेंगे जिले के उद्योगपति
मध्यप्रदेश
31-Aug-26
RAMP योजना के अंतर्गत सितंबर माह में आयोजित राष्ट्रीय एक्सपो हेतु नामांकन आमंत्रित

छिन्दवाडा
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार एवं विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत पात्र एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकाइयों से सितंबर 2026 में देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में सहभागिता हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
महाप्रंबधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिन्दवाड़ा ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को उनके क्षेत्र से संबंधित एक्सपो, ट्रेड फेयर एवं औद्योगिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन आयोजनों के माध्यम से उद्यमी नवीन तकनीकों, बाजार संभावनाओं, व्यावसायिक अवसरों तथा उद्योग जगत की नवीनतम प्रवृत्तियों से परिचित हो सकेंगे। साथ ही उन्हें विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं संभावित व्यावसायिक साझेदारों के साथ संवाद और नेटवर्किंग का अवसर भी प्राप्त होगा।
योजना की पात्रता- योजना का लाभ एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकाइयों को प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration) अथवा डीपीआईआईटी (DPIIT) स्टार्टअप पंजीकरण अनिवार्य है। एमएसएमई इकाइयों के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 50 लाख रुपये का वार्षिक टर्नओवर होना आवश्यक है। प्रत्येक एमएसएमई अथवा स्टार्टअप इकाई से केवल एक प्रतिनिधि ही योजना के लिए पात्र होगा। साथ ही आवेदक का संबंधित एक्सपो अथवा उद्योग क्षेत्र से जुड़ा होना भी आवश्यक है।
ये मिलेंगे लाभ- योजना के अंतर्गत उद्यमियों को नए बाजारों, आधुनिक तकनीकों एवं व्यवसाय मॉडल की जानकारी प्राप्त होगी। देशभर में आयोजित एक्सपो एवं प्रदर्शनियों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। उद्योग विशेषज्ञों एवं सफल उद्यमियों से सीधे संवाद के साथ नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। इसके अलावा उद्यम विकास, विस्तार, नवाचार, गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिलेगी।
सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले प्रमुख एक्सपो एवं उनकी तिथियां इस प्रकार हैं—
• EV India Expo 2026 — 1 से 3 सितंबर, ग्रेटर नोएडा (ऑटोमोबाइल एवं ईवी सेक्टर)
• IPHEX 2026 — 7 से 9 सितंबर, नई दिल्ली (फार्मास्यूटिकल्स एवं हेल्थकेयर)
• IFAT India 2026 — 9 से 11 सितंबर, मुंबई (अपशिष्ट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग एवं जल क्षेत्र)
• MMMM 2026 — 10 से 12 सितंबर, नई दिल्ली (खनन, धातुकर्म एवं निर्माण)
• Electronica India / Productronica India 2026 — 16 से 18 सितंबर, बेंगलुरु (इलेक्ट्रॉनिक्स, पीसीबी एवं ऑटोमेशन)
• Tools & Equipment Expo — 17 से 19 सितंबर, नई दिल्ली (इंजीनियरिंग क्षेत्र)
• MumbaiWood 2026 एवं INDEXPLUS — 18 से 20 सितंबर, मुंबई (लकड़ी उपकरण, फर्नीचर, लेमिनेट्स एवं वीनियर्स)
• Garment Technology Expo (GTE) — 18 से 20 सितंबर, बेंगलुरु (गारमेंट निर्माण तकनीक)
• TexIndia / YARNEX / DYCHEM / TEXPROCESS — 24 से 26 सितंबर, तिरुपूर (वस्त्र एवं परिधान उद्योग)
• UP International Trade Show — 25 से 29 सितंबर, ग्रेटर नोएडा (बहु-क्षेत्रीय)
• Anuga Select India, ANUTEC FoodTec एवं PackEx India — 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, मुंबई (खाद्य प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग)
मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN) द्वारा चयनित प्रतिभागियों के भ्रमण, आवास, यात्रा एवं सहभागिता से संबंधित सभी प्रकार के व्यय का वहन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र उद्यमी अपने सेक्टर से संबंधित एक्सपो के लिए ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। पंजीयन हेतु लिंक: https://forms.gle/auAro6SzBVRpG3HS7 अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए श्री मिहिर से मोबाइल नंबर 8109-420420 पर संपर्क किया जा सकता है।