Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सेन महाराज की मूर्ति स्थापित करने समाज ने किया विचार विमर्श

सेन महाराज की मूर्ति स्थापित करने समाज ने किया विचार विमर्श
छिंदवाड़ा
27-Jul-25
छिंदवाड़ा

 सेन समाज की बैठक मंदिर प्रांगण नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में  सम्पन्न हुई । उक्ताशय की जानकारी सेन समाज के जिला अध्यक्ष सागर बंदेवार ने बताया कि सेन महाराज के संगमरमर से बने मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है जिसमें सेन  महाराज विराजमान होंगे । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई  जिसमें सेन समाज के अराध्य देव संत शिरोमणि नंदा जी महाराज की मूर्ति स्थापना  हेतु सहमति जताई गई और सभी सामाजिक बंधुओं से इस कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की ताकि शीघ्र ही मंदिर निर्माण का पूर्ण हो सके ।  इसके पूर्व समाज के सभी समाजिक बंधुओ द्वारा सेन महाराज के नाम आंवले का एक पेड़ मंदिर प्रांगण में लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही समस्त सामाजिक बंधुओें से अपील की कि सभी अपने-अपने निवास स्थान में अपने माता-पिता के नाम और जन्म दिवस पर एक-एक पेड़ अवश्य लगायें ।ं बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ संरक्षक परसराम बंन्देवार, सेवकराम बंन्देवार, मुकेश सराठे, जगदीश श्रीवास, देवकरण बोरकर, मुकेश सराठे मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सेन संतोष बंन्देवार,  अज्जु सराठे दीपक बंन्देवार राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), अजय सराठे, राकेश  सराठे , प्रदीप सेन, सोनू सासनकर संदीप ससनकर सहित अन्य समाजिक बंन्धु उपास्थित रहे । इस अवसर पर बैठक की अध्यक्ष वरिष्ठ संरक्षक दिनेश श्रीवास ने की ।
Share News On