Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्कूली बच्चों को बारिश के समय जीवन बचाने के बताए उपाए

स्कूली बच्चों को बारिश के समय जीवन बचाने के बताए उपाए
शिक्षा
27-Jul-25
छिंदवाडा

बारिश के दिनों में आकाशीय बिजली गिरना, बाढ़और सर्पदंश जैसी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होती है। इनसे बचने के उपाय पता नहीं होने के कारण बहुत सारे लोग अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इनसे बचने के लिए कार्यशाला लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  आपदा प्राधिकरण के माध्यम से की जा रही इस कार्यशाला से लोगों में जागरूकता आ रही है। ऐसा ही एक कार्यक्रम हिवरखेड़ी के शासकीय स्कूलों में आयोजित किया गया।


मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने बताया कि बारिश के समय अक्सर बिजली गिरने की संम्भावना अधिक रहती है, ऐसे समय में हमें किसी पेड़ के नीचे या ऊंचे स्थान पर नहीं रहना चाहिए और हमेशा चप्पल पहनकर चलना चाहिए। अधिक बारिश होने की स्थिति में नदी-नाले व  पुल व रपटों के ऊपर से पानी बह रहा हो तो  इन्हें पार नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही नदी-नालों के अधिक किनारे नहीं खड़े रहना चाहिए। जमीन खिसकने से कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। सर्पदंश की घटना होने पर तुरंत मेडिकल उपचार लेना चाहिए। नजदीकी अस्पताल में जाकर एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवाना चाहिए।

गणेश कुमार धुर्वे, प्लाटून कमांडर द्वारा वर्षा के दौरान आपदा के समय उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के यंत्रों में बाटल राफ्ट, केन राफ्ट, बॉल राफ्ट, बांस का राफ्ट, रबर ट्यूब, लाईफ जाकेट, स्ट्रेचर की उपयोगिता की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रीता वर्मा ने आपदा आधारित गीत सुनाकर छात्रो को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के दौरान एसडीईआरएफ के सैनिक अजय कुमार धुर्वे , सैनिक अंकित मालवी एवं सिविल डिफेंस के चंचलेश वर्मा द्वारा विभिन्न उपकरणों की उपयोगिता से अवगत कराया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्राचार्य ए के सहाय, शिक्षक यू के चैरिया, डी के भार्गव, सुनील मराफे , हिवरखेड़ी के शिक्षक ज्योति विश्वकर्मा, ओमप्रकाश टांडेकर,अक्षय ऊईके , ग्राम सरपंच मुकेश वर्मा  का  सराहनीय योगदान रहा ।
Share News On