अनगढ़ हनुमान मंदिर में बाबा अमरनाथ देंगे दर्शन
छिंदवाड़ा
27-Jul-25
छिंदवाड़ा
सावन माह के तीसरे सोमवार को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे। शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा यह प्रतिकृति बनाई जायेगी। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया की 24 वे वर्ष में यह शिवलिंग रुद्राभिषेक हेतु बनाया जा रहा है। हिम शिवलिंग का निर्माण 1000 किलो बर्फ से मंडल सेवादार कलाकार चैतन्य सोनी टिंकू एवं अन्य सेवादारों के द्वारा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा बाबा अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु भक्तों को यात्रा से संबंधित सभी सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस वर्ष मंडल के द्वारा जिले से 419 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ जी के दर्शन किए हैं मंडल द्वारा विगत 23 वर्षों में 13 हजार से अधिक यात्रियों के पंजीयन करवाए जा चुके हैं।जो भक्त बाबा अमरनाथ जी की यात्रा नहीं कर सकते वे बाबा भोलेनाथ जी के दर्शन अभिषेक हेतु अनगढ़ हनुमान मंदिर में 28 जुलाई को शाम 6 बजे पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं ।परम पूज्य महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी के सानिध्य में देश की पावन नदियों और तीर्थों के जल से वैदिक मंत्रोच्चारण से दूधए दहीएघीएपंचामृत के साथ एवं हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों के साथ भगवान का अभिषेक और आरती होगी । मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सुबह 6 बजे से 30 शिवलिंगों का प्रतिदिन अभिषेक किया जा रहा है। शाम को अभिषेक के बाद साबूदाने की खिचड़ी और खीर प्रसाद का वितरण किया जायेगा । सेवादारों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं माताओं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है।