Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तिरोले कुनबी समाज करेगा शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान

तिरोले कुनबी समाज करेगा शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान
छिंदवाड़ा
27-Jul-25
छिंदवाड़ा

तिरोले कुनबी समाज की एक आवश्यक बैठक  27 जुलाई रविवार को समाज भवन में की गई। समाज के अध्यक्ष चन्द्रभान देवरे इस अवसर विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में आगामी 3 अगस्त को समाज द्वारा ग्राम सालीमेटा में जिलेे के सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर समाज के सभी शासकीय अर्द्धशासकीय एवं अन्य सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य करने वालेे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समाज द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के  2024-25 के कक्षा 10 एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के सम्मान का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों और उसे सफल बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।
Share News On