Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिवनी प्राण मोती में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिवनी प्राण मोती में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
27-Jul-25
छिंदवाड़ा 

सिवनी प्राण मोती क्षेत्र में रामदेव बाबा नगर के पास  स्वास्थ्य शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया। श्री कृष्णा हॉस्पिटल और भारत लैब के द्वारा निशुल्क  स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में डॉ हिमांशु वर्मा का विशेष सहयोग रहा।श्रीकृष्ण हॉस्पिटल के द्वारा इस शिविर में महिलाये ,बच्चे ,पुरुष  सभी का इलाज निशुल्क हूआ।भारत पैथोलॉजी द्वारा शुगर की जांच निशुल्क की गई।आंखों की जांच और इलाज  एशियन आई केयर के सहयोग से किया गया। दांतों की जांच और इलाज डॉ सुकान्त अलका श्रीवास्तव  ने की। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से आसपास के निवासियों को बीमारी की जांच और उपचार सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में लगभग 250 से अधिक लोगों का उपचार किया गया।
Share News On