1962 डायल करिए और घर बैठे पशुओं का इलाज कराइए
छिंदवाड़ा
27-Jul-25
सुविधा का लाभ लेने 150 से 300 रूपए करने होंगे खर्च
छिंदवाड़ा
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा अवगत कराया गया कि जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में प्रत्येक पशु चिकित्सा कार्य एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य के लिये चलित पशु चिकित्सा इकाई प्रत्येक विकासखण्ड में कार्यरत हैं।

उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा प्रत्येक चलित पशु चिकित्सा इकाई को प्रतिदिन 05 केस अटेंड किये जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। चलित पशु चिकित्सा इकाई से उपचार एवं एवं कृत्रिम गर्भाधान (गाय-भैंस का) कार्य करवाने के लिये पशुपालक 1962 डायल कर घर पहुंच अपने पशु का उपचार प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 01 एवं जिला स्तर पर 01 इस तरह छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में कुल 12 चलित पशु चिकित्सा इकाई वाहन कार्य कर रहे है। प्रत्येक चलित पशु चिकित्सा इकाई में एक पशु चिकित्सक एवं पैरावेट कार्यरत होता है, जो कि घर पहुंचकर बीमार पशु का उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य करते है। चलित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा गायध्भैंसध्बकरी के लिये प्रति पशु 150 रूपये एवं श्वान व बिल्ली के लिये प्रति पशु 300 रूपये शुल्क पशुपालक से लिया जाता है। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ पक्षवार ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने बीमार पशुओं का उपचार घर बैठे कराने के लिये 1962 डायल कर सकते हैं।