पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 01 अगस्त को एक्सीलेंस स्कूल में
शिक्षा
27-Jul-25
प्रदेश में सबसे अधिक छिन्दवाड़ा जिले के 398 स्कूलों ने करवाया है पंजीयन
छिन्दवाड़ा
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृध्दशाली इतिहास, धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं आदि से स्कूली विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए होने वाली पर्यटन क्विज स्पर्धा एक अगस्त को एक्सीलेंस स्कूल छिंदवाड़ा में होगी। छिंदवाड़ा में 398 स्कूलों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। जिला स्तर पर विजेता टीम को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में होने वाली प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि 01 अगस्त 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता होगी, इसके लिए जिन भी विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है, उन्हें प्रातरू 08 बजे तक स्कूल परिसर में आना अनिवार्य होगा। सभी प्रतिभागियों और स्पर्धा में आने वाले विद्यार्थियों को समय का ध्यान रखना होगा। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी, पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में विजुअल व आडियो राउंड होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। जिला स्तर पर विजेता टीमों को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा और यहां विजेता बनने पर पुरस्कार स्वरूप मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सौजन्य से प्रदेश में घूमने के लिए शानदार वाउचर मिलेंगे। खास यह भी है कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।