कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ
छिंदवाड़ा
18-Mar-26
सिहोरामाल में आज से आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ
छिंदवाड़ा
श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति और साहू परिवार के द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 19 मार्च से 26 मार्च तक 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इस दिव्य और पुण्य आयोजन में आज 19 मार्च से प्रतिदिन सैकड़ों यजमान 1008 यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे। 18 मार्च को दोपहर में रामेश्वर धाम सिहोरामाल से विशाल कलश यात्रा के साथ ही 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। छिन्दवाड़ा के इतिहास में रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार और बडी संख्या में श्रद्वालूजन शामिल हुये।
श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुजरात कोहना से पधारे महंत सीताराम बापू जी, ओमकारेश्वर से पधारे महंत मंगलदास त्यागी जी, आनंद धाम राजना से पधारे संत विवेक जी महाराज और आचार्य पं. अरूण शर्मा शास्त्री जी एवं अन्य पुजारियों की प्रमुख उपस्थिति में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में 19 मार्च से 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री शिव अभिषेक, दोपहर 1ः30 बजे से देवी सहस्त्रार्चन एवं दोपहर 3 बजे से 1008 कुंडों में आहुतियां डाली जाएगी।
इस दिव्य और भव्य महायज्ञ की गरिमा को बनाए रखने के लिए सिर्फ यजमानों और सेवादारों को ही आई. कार्ड. वितरित किए गए है। बाकी सभी दर्शनार्थियों को सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ स्थल पर बिना आई. कार्ड के ही प्रवेश दिया जाएगा। यज्ञस्थल के पास ही आमजनों और श्रद्धालुओं के लिए आहुतियां अर्पित करने हेतु अलग से यज्ञकुण्ड बनाया गया है। जहां पर सभी आहुतियां अर्पित कर सकते है। समिति के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि भगवान भोलेनाथ एवं जगत जननी मां दुर्गा जी असीम कृपा से आयोजित हो रहे इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उपस्थित होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर, अपने जीवन को सफल बनाए। 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने वाले सभी यजमानों को 19 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल मंदिर में महायज्ञ की आवश्यक जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया है।