सांसद बंटी विवेक साहू ने किया कल्याणी विश्वकर्मा का सम्मान
छिंदवाड़ा
18-Mar-26
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को सांसद कार्यालय में राष्ट्रीय कराटे चौम्पियन कल्याणी विश्वकर्मा का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में 5वीं सीनियर राष्ट्रीय कराटे चौम्पियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें कल्याणी विश्वकर्मा ने प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 21 वर्ग में स्वर्ण पदक और सीनियर वर्ग में 2 कास्य पदक जीते थे। कल्याणी विश्वकर्मा का आगामी दिनों में आयोजित होने वाली दक्षिण एशियाई और राष्ट्रमंडल कराटे चौम्पियनशिप के लिए भी चयन कर लिया गया है। कल्याणी विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खुशी जाहिर करते हुए जहां उनका सम्मान किया वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर और परिवारजन प्रमुख रूप से उपस्थित थें।
