154 आदिवासी गांवों की सड़क निर्माण स्वीकृति दिलाने सांसद ने लिखा पत्र
छिंदवाड़ा
18-Mar-26
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में होगा सड़कों का निर्माण कार्य
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू अपने डेढ वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही दोनों जिलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दोनों जिलों के निवासियों को दिला चुके है। दोनों जिलों के विकास के संकल्प को लेकर वे निरंतर प्रयत्नशील है। वे अपने दिल्ली और भोपाल प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करते हुए दोनों जिलों के विकास कार्यों के लिए चर्चा कर रहे है।

इसी के तहत विगत दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुये छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अतंर्गत गांवों का चयन करते हुये आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर वर्तमान में छिंदवाड़ा जिले के सैकड़ों गांवों का चयन सड़कों के निर्माण के लिए किया गया है। अब इन चयनित गांवों में सड़कों के निर्माण की स्वीकृति होना शेष रह गई है।
जिले के इन गांवों का किया गया है चयन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अतंर्गत सड़कों के निर्माण के लिए छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों का चयन किया गया है। जिसमें बिछुआ के 6 गांवों, चौरई के 10 गांवों, अमरवाड़ा के 6 गांवों, हर्रई के 32 गांवों, मोहखेड़ के 14 गांवों, परासिया के 34 गांवों, जुन्नारदेव के 25 गांवों, तामिया के 27 गांवों का चयन किया गया है। जिसके तहत बिछुआ के ग्राम टेकापार, अंतरा, सहानवाड़ी के चोपन पठार, कुण्डाई के लामती टोला, बरकुही के फागनु टोला, पिपरियाकला के आवास टोला, चौरई के ग्राम पालहरी के बंधीढाना, परसोली के पाटिया टोला, पिण्डराई सारफ के कन्हा टोला, सिंगोड़ी टोला के जामुन टोला, समसवाड़ा के मुन्दीखेड़ा व वाड़ावाडी, पिपरिया फातेपुर के टांडे टोल, लोनीखुर्द के रामाटोला, ओरिया के श्यामा टोला, मडारिया के मरका टोला, अमरवाड़ा के ग्राम सालिवाड़ा सानी के गोलीढाना, कहुआ के सापाढाना, उमरिया के सालीढाना, दीघावानी के बेरढाना, पेटदेवरी के आमाटोला, जुनगावाड़ा के लुखारिया टोला, लहगडुआ के बार्डढाना बंजारी टोला, हर्रई के ग्राम चौरासी के चौरासी ढाना, मडाई के मडाई टोला, कुण्डाली, डोरली के कोसमढाना, मोहरिया, भालपानी के बालीढाना, शियाझिरी, राजढाना के गंगुटोला, नोनिया के जग्गुटोला, सेजवाड़ा कला के जामुनढाना, छुआ के बारियाढाना, बरगी के बरगीटोला, चाटाकलां के चंदेनी, अंडोल के भीलमाटोला, बेलखेड़ी, महालकुही, गंगई के बेरढाना, माटिया, मरकापठार, करेर के करेरटोला, रातामाटी के खैरीटोला, भेड़ा के शंकरटोला, मौराकला के मौराकलां ढाना, पलानी के कमताढाना, तेन्दनी के तेन्दनी बस्ती, गंगाई के जामुनढाना, सेजवाड़ा कलां के कुर्सीढाना, मोहरिया, पिपरिया कलां के टिगीटोला, बांसखेड़ा, तिपाखेड़ा के धोदाढाना, देवरी के पाथाकार, मोहखेड़ के ग्राम उमारडोह के सिताकोली भोरखापा, दोदीया के दिवारीगोंड़ी व दोदीयाढाना, मछेरा के निम्बुखेड़ा, कालकोट के उपारीढाना, गांवारा के सेहराढाना, घोगारी के कवाहीजोब, दगाड़ीयामाल के ढोवारढाना, खुनाझिर कलां के सेमाढाना तारा टोला व मेदोढाना, बीसापुर खुर्द के सेमरढाना, राजदा के आवासटोला मोरानढाना, पालाखेड़ के कराईढाना, बुटाई के खारपुसे टोला, परासिया के ग्राम ढोलानखापा, मनकादेही खुर्द के दादुढाना, उमरेठ के जामुननाला व भीड़ढाना, बिजोरी गुमाई के गोमुखढाना, पटपड़ा के भागदेवढाना, बिजाकवाड़ा के खुद्दाढाना, मोरडोगरी खुर्द के सरयामटोला, दमुआ माल के घोघराढाना, कोठार के गोलीढाना, पाटपड़ा के हिरापवाड़ा व मवासीढाना, खजरी अंतु के कन्हीयाढाना, नवेगांव के हतियाघाट, दमुआ के कोदेपेन ढाना, मंडला के कुद्दीढाना, मुंगा के भलावीढाना, पाथा के कालटीढाना, कोठार के कथारियाढाना, पाठा के बारातीढाना, खिरसाढोह माल के रैयतवाड़ी, परसोली के डेममोहल्ला, पुरा के पुराढाना, मुसादेई के चुरखुढाना, दबक के डोबरीढाना, मेंदामालखापा के हररासढाना, तिगाई के बंगालीढाना, कुण्डालीकलां के दुर्गामंदिर एम.पी.ई.बी. ढाना व टंकीपुरा, खंसवाड़ा के भीटवाढाना झिल मोहल्ला, बिजाकवाड़ा के चितालढाना, मेंदामाल खापा के बार्राढाना, खजरी अंतु के बिमालढाना, साजवा के मेधापानी, जुन्नारदेव के ग्राम कोरपानी कलां के डोरलीढाना, घानाउमरी के बिल्लीढाना, बिलावरकलां के सुरखाढाना, कोहनिया रैयत के जियानढाना, खिड़की कनेरी के पाड्डीढोहढाना, बेलगांव माल के बाट्टुढाना, मानकुघाटी के तोईढाना, तुमरा के मनकाखेरी, तराई के झानाझिरी, भारदागाड़ के खिलाढाना, बिलावर कलां के वीरपाथर, बखारी के पिपलाढाना, बिजोरी माल के करसीढाना, कटकुही के रातेढाना, हनोतिया के माताकोनदरू व काचीखानी, तुमरा के टांडा, टिकाढाना के चितालभाटा, घुडेला के पटेलढाना, बाकोल के छुईखोडा ढाना, सांगाखेड़ा के कुदनाईढाना, हारदू, पिलाहावाड़ी, गुजारघाट के कन्हानढाना, केवलारी के हरदाढाना बिछुआ, तामिया के ग्राम झिरपानी के झिरपानीढाना, जोगीमुआर के मरकाखेड़ा, भुड़ीघाट गाजगड़, मानेगांव के नायाखेड़ा, धुनसाबानी के खेडोढाना, धाऊखेड़ा, चावालपानी के रानीकाछार, बिजोरी के बोदलपठार, चौराडोंगरी के कुर्सीढोबरा, बेलखेड़ी के लुखाढाना, तामिया के तोसाढाना, खुलसान के जिबराढाना, घानाकोड़िया, राजथारी के उमराढाना, धुनसावानी के वीरपठार, सेहराढाना के भीलढाना, सावरवानी के खिरकापुर, सिताडोंगरी के बंधनढाना, बाबईपठार के कुमारढाना, साजकुही के धाधरा, पराताघाट बादला के हर्राढाना, लेहगडुआ के मंडालढाना, बाबईपठार के तलाबढाना व झिलढाना, हरकपुरा के डोंगरगांव, चोपना के धुधर एवं दोदामोर के भुकमारढाना शामिल है।