सामुहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता का प्रमाण : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
18-Mar-26
तेली साहू महासंगठन इकाई छिंदवाड़ा का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
छिंदवाड़ा
तेली साहू समाज की सामाजिक एकता का ही परिणाम है कि आज इतना भव्य आयोजन छिन्दवाड़ा में किया गया है। मैं इस आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर होते रहना चाहिए। इससे जहा हमारी सामाजिक एकता का पता चलता है वही समाज के संगठन को मजबूती भी मिलती है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन इकाई छिंदवाड़ा के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर समाज के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू एवं समाज के वरिष्ठ व संरक्षक नरेन्द्र साहू का मंच से सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि मां कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 31 जोड़े परिणय सूत्र में बांधे। सामूहिक विवाह के पूर्व स्थानीय पूजा लॉज से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। पोला ग्राउंड में बारात का आगमन हुआ, उसके पश्चात बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा की गई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता एवं विभिन्न राज्यों से पधारे सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में यह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू एवं नेपाल प्रदेश के साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सुखवा, सोनू साहू, किशोर साहू, बंटी मनीष साहू जुन्नारदेव, राजेश साहू इंदौर, कमलेश साहू, अमर पटेल साहू गांगीवाड़ा, कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष सोनू साहू, युवा अध्यक्ष मोहन विष्णु साहू, नगर अध्यक्ष हेमंत साहू, महिला प्रकोष्ठ से आशा साहू, श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू, अंजना साहू, श्रीमती संध्या साहू, अनसूईया साहू और बबलू शैलेंद्र साहू, जिला महामंत्री दिमाग चंद्ररत्ने, जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद साहू, तुलसी राम साहू, यमन साहू प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ, विक्की साहू प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ, रिंकू साहू संगठन महामंत्री, राजेश साहू अपर महामंत्री, रूप कुमार साहू, नरेश साहू, राजेश साहू, राम मोहन साहू, संदीप साहू सहित सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।