अंतरराष्ट्रीय योग योगनी अवार्ड से किया सम्मान
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे 6 वां अंतरराष्ट्रीय योग योगिनी अवार्ड एवं कांन्फ्रेंस का आयोजन पंडित सुन्दर लाल आडीटोरियम हाल भोपाल मे भारतीय योगिनी एसोसिएशन के समन्वयक डॉ आर एच लता द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग योगिनी अवार्ड एवं कांन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिमा विश्वास मण्डलिक (नाशिक), साध्वी दिव्या प्रभा (उत्तर कोरिया), अतिथि डॉ मनोज ठाकुर (सिंगापुर ), डॉ राजेश शर्मा( दिल्ली ), अर्योंग चोई हँटके (साउथ कोरिया), एस सूचरिता (सिंगापुर ), सुजाता मुरली (मुसकट ) से उपस्थित थे।

इसके अलावा डॉ सी येल यादव (भारत), प्रोफेसर आशा शुक्ला (भारत ), डॉ इला खंडेलवाल बेस्ट बंगाल, शारदा सूरवंशी (यूपी ), डॉ रश्मि सिंह गाड़गे (महाराष्ट्र ), डॉ मोली कर्माकर (हरियाणा ), डॉ रैना मितलेवचा (सिक्किम ), डॉ मीनाक्षी मदन भंडारी (पंजाब), डॉ पिंकी देवलिया (महाराष्ट्र ) भी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। भारत की ओर से प्रांतीय योग प्रशिक्षित अध्यापक संघ के पदाधिकारी योग शिक्षक चंद्रशेखर पटले, रामकिशोर धुर्वे, शारदा मेश्राम, हर्षा बघेल एवं अन्य योग शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कई वर्षों से योग के विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्य, उत्कृष्ट संस्थानों में स्वास्थ्य और सतत जीवन शैली से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।