Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जन अभियान परिषद ने मनाया गौरैया संरक्षण दिवस

जन अभियान परिषद ने मनाया गौरैया संरक्षण दिवस
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
छिंदवाड़ा

विश्व गौरैया दिवस पर स्थानीय पीजी कॉलेज स्थित परिसर में जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा मिट्टी के सकोरे पेंड़ों पर टांगकर पक्षियों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि हमें आज ये भी संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी प्रकार के पक्षियों का संरक्षण आवश्यक है। उन बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के साथ साथ अपने घर आंगन एवं अपने घरों के छत पर दानी पानी का इंतजाम प्रतिदिन विशेष कर इन गर्मियों के दिन रखना चाहिए।

पर्यावरण विद विनोद तिवारी ने कहा कि हमारे घर आंगन में फुदकने बाली नन्ही चिड़िया गौरैया विलुप्त होती नजर आ रही है। ऐसे में इनके संरक्षण के लिए अपने अपने घरों में बर्ड हाउस रखे जिससे  नन्ही गौरैया अपना रहवास बना सके। पर्यावरण मित्र डॉ लता नागले ने सभी स्टूडेंट से कहा कि  अपने अपने घर आंगन एवं गांव में अपनी बाड़ियों में पौधा अवश्य लगाए तो फलदार और छायादार हो जिससे ये नन्हे नन्हे पक्षियों को अपना  विश्रामवास ,रहवास मिल सके साथ ही इन पेड़ो पर अपना घोंसला बना सके। समाजसेवी श्रीमती तृप्ति सिंह ने कहा कि आजकल  मोबाइल टावर से निकलने बाली तरंगे,पेस्टीसाइड रासायनिक उर्वरता भी इन पक्षियों की प्रजनन क्षमता में प्रभाव डाल रही है। पक्षियों के संरक्षण में समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा तभी इनका संरक्षण कर सकते है।विश्व गौरैया दिवस पर सभी ने इनके संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर श्रीमती प्रीति महेश बंदेवार, अमित बर्खानिया, कामेश सूर्यवंशी, चित्रेश डेहरिया, हिमांशु ठाकुर, अखिलेश बर्खानिया, प्रतीक नागले सहित सीएमसीएलडीपी के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।

Share News On