Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अब आंगनवाड़ी से बच्चों को मिलेंगे स्कूल में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्र

अब आंगनवाड़ी से बच्चों को मिलेंगे स्कूल में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्र
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
छिंदवाड़ा

आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस व्यवस्था से ऐसे बच्चों पर निगरानी रखी जा सकेगी जो बच्चों किसी कारण से स्कूलों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश समारोह का आयोजन 24 मार्च को किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECC) को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी से स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा साथ ही अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों की नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। विभाग द्वारा इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक बच्चों के स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Share News On