विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का हुआ आत्मीय सम्मान
शिक्षा
05-Sep-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस श्शिक्षक दिवसश् के रूप में पूर्ण गरिमामय वातावरण और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह विद्यालय परिसर पहुंचने पर सभी शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया गया, जिसके बाद मुख्य समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित विशेष समारोह में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आदर्शों पर चलने की प्रेरणारू कार्यक्रम के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके महान शिक्षकीय कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने छात्रों को जीवन में आदर्श मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराई। भविष्य गढ़ने में अहम भूमिकारू प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का भविष्य संवारने और एक सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वाेपरि होती है।
डॉ. शेषराव यादव (चेयरमैन), डॉ. श्रीमती विजया यादव (एडमिनिस्ट्रेटर), श्री विशेष यादव (तकनीकी निदेशक), विद्यालय के प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य सहित संपूर्ण विद्याभूमि परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों ने शिक्षकों को समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।