Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों ने सीखी मंच संचालन और नेतृत्व की बारीकियां

विद्यार्थियों ने सीखी मंच संचालन और नेतृत्व की बारीकियां
शिक्षा
05-Sep-26
इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नाया गया शिक्षक दिवस

छिंदवाड़ा

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, धर्मटेकरी में शिक्षक दिवस का आयोजन इस बार पारंपरिक समारोह के साथ-साथ कार्यक्रम में मंच संचालन, कार्यक्रम प्रबंधन और नेतृत्व कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता विश्वकर्मा, कनिष्का, भूमिका गुप्ता, पूर्वा यादव, महक कुरैशी, शौर्य मानकर, पुष्कर मालवी, दामिनी विश्वकर्मा एवं ख्वाहिश खान ने किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर मंच संचालन तक की जिम्मेदारियां स्वयं संभालीं।

संस्था के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि पहल करने से नेतृत्व का गुण विकसित होता है। किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उसकी रूपरेखा तैयार कर व्यवस्थित एवं संगठित तरीके से कार्य करना आवश्यक है। वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और विभिन्न गैजेट्स लेखन शैली को विकसित करने के उपयोगी माध्यम हैं, लेकिन विद्यार्थियों की मौलिकता उनके अपने विचारों और भावनाओं में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विचारों एवं भावनाओं को निरंतर उन्नत करने का आह्वान किया। एमओएम विभागाध्यक्ष श्रीमती नीलम खासकलम ने अपने जीवन में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि अच्छा गुरु मिलना भाग्य की बात है, लेकिन अच्छे शिष्य मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का प्रेम, आत्मीयता और सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए क्विज का भी आयोजन किया गया। सीएसई विभाग की अतिथि व्याख्याता श्रीमती ममता बघेल ने क्विज का संचालन किया, जिसमें तमन्ना भलावी और भावना विजेता रहीं। इस अवसर पर श्रीमती ओम कटकवार, श्रीमती शाइस्ता मंसूरी, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्री राधेश्याम सनोदिया एवं श्रीमती अर्चना तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस को केवल सम्मान समारोह तक सीमित न रखते हुए इसे सीखने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने की कार्यशाला के रूप में आयोजित किया। इससे विद्यार्थियों ने मंच संचालन, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, समन्वय, प्रस्तुतीकरण और नेतृत्व जैसी महत्वपूर्ण व्यावहारिक बारीकियां सीखीं।
Share News On