Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में समय पर टीसी नहीं मिलने से छात्राएँ परेशान

राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में समय पर टीसी नहीं मिलने से छात्राएँ परेशान
राजनीति
20-Jul-26
एनएसयूआई ने उठाई आवाज, व्यवस्था सुधारे कॉलेज प्रशासन

छिंदवाड़ा

शासकीय गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा टीसी जारी करने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कई छात्राएँ डी.एल.एड., बी.एड. एवं अन्य महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाहती हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को प्रवेश की अंतिम तिथि की जानकारी भी दी है, इसके बावजूद समय पर टीसी जारी नहीं की जा रही है। इसके कारण अनेक छात्राओं के प्रवेश रुकने की स्थिति बन गई है और वे अन्य संस्थानों में भी समय पर आवेदन नहीं कर पा रही हैं। 

एनएसयूआई का कहना है कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। कॉलेज प्रशासन तत्काल सभी पात्र छात्राओं को बिना अनावश्यक विलंब के टीसी उपलब्ध कराए, ताकि वे समय-सीमा के भीतर अपनी पसंद के महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एनएसयूआई छात्रहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
Share News On