Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राज्य अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने ली बैठक

राज्य अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने ली बैठक
छिंदवाड़ा
03-Nov-26
शाखा प्रबंधक समितियों का नियमित भ्रमण कर किसानों से करें संपर्क

छिन्दवाडा अपडेट

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान सहकारी बैंक छिंदवाड़ा के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक हरेन्द्र नारायन, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश रायकवार सहित विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं कक्ष अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में प्रशासक श्री यादव ने निर्देश दिए कि सभी शाखा प्रबंधक अपनी-अपनी शाखाओं के अंतर्गत आने वाली सहकारी समितियों का नियमित भ्रमण करें तथा कृषकों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषकों को कवच योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सहकारी समितियों में सदस्यता वृद्धि के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने तथा किसानों के साथ मधुर एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Share News On