Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष को दिया कारण बताओ

भाजपा जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष को दिया कारण बताओ
छिंदवाड़ा
19-May-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा संगठनात्मक अनुशासन एवं सार्वजनिक आचरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी सूचना पत्र में उल्लेख किया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशनानुसार जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी के सार्वजनिक आचरण एवं व्यवहार के संबंध में अत्यंत गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर संगठन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने निर्देशित किया है कि सूचना पत्र प्राप्त होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर प्राप्त शिकायतों के संबंध में अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में पार्टी संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई करने हेतु विवश होगी।

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन सर्वाेपरि है तथा पार्टी की गरिमा एवं कार्यकर्ताओं की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। संगठन अनुशासनहीनता एवं सार्वजनिक मर्यादा के विपरीत किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करेगा।
Share News On