Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मार्कफेड गोदाम का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिलाई खाद

मार्कफेड गोदाम का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिलाई खाद
कृषि जगत
19-May-26
छिन्दवाडा 

उपसंचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने आज जिला विपणन अधिकारी सुश्री अंकिता गुरनानी, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर एवं सुनील हेड़ाउ के साथ मार्कफेड गोदाम छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान जो किसान बिना ई-टोकन बुक किए खाद लेने पहुंचे थे, उन किसानों का मौके पर ही ई-टोकन बुक कराकर खाद उपलब्ध कराई गई। मार्कफेड गोदाम में यूरिया 8070 मीट्रिक टन, डीएपी 207 मीट्रिक टन, एनपीके 2200 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 176 मीट्रिक टन तथा पोटाश 186 मीट्रिक टन उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले की समस्त मार्कफेड गोदामों, सहकारी समितियों, एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त उर्वरक भंडारण उपलब्ध है।

उपसंचालक कृषि श्री सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से किसी भी उर्वरक वितरण संस्था का चयन कर ई-टोकन बुक करें तथा उर्वरकों का शीघ्र उठाव करें, जिससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
Share News On