Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन टीमों ने जीते मैच

सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन टीमों ने जीते मैच
खेल
29-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक पहंुच रहे है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि 29 नबम्बर को तीन टीमों के बीच आकर्षक मैच खेले गए। जिसमें तीनों टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें अंडर 17 के मैचों में जेसीबी क्लब और एएम क्लब 11 और सीनीयर वर्ग में आनंद अस्पताल की टीमें विजय रही।

रविवार को अंडर 17 में जेसीबी क्लब वर्सस राइजिंग स्टार और एएम 11 वर्सस गौरैया टाइटन और सीनीयर वर्ग में केएसपी क्लब वर्सस आनंद अस्पताल के बीच मैच खेले गए। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रवि मालवी से साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित हो रहे है। मैचों के निर्णायक के रूप में संदीप मालवी, बिटटू विवेक मंडराह, रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, बिटटू विवेक भाऊ, वसीम खान, राशिद खान, आनंद गोहर, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, सुधीर ताम्रकार अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।  
Share News On