Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निवारी में लगा 75 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

निवारी में लगा 75 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
29-Nov-26
305 ग्रामीणों का उपचार, 09 गंभीर मरीजों को किया रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट

सौ दिन सौ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान के तहत रविवार को खमारपानी भाजपा मंडल के ग्राम निवारी में 75 वें स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 305 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि 09 मरीजों को आगे के उपचार के लिये रेफर भी किया गया।  

शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में पहुंच जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचानें, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। इस तरह के निःशुल्क शिविरों के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढती है और स्वस्थ्य समाज के निर्माण का संकल्प पूरा होता है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, रिजवान कुरैशी, गोलू नागरे, रोहित पोफली व गोपाल कवरेती ने संबोधित किया। ग्राम निवारी में आयोजित शिविर के दौरान 305 ग्रामीणांे ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 181 महिलाओं व बालिकाएं और 124 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 09 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसिंह पटेल, शिव चौरसिया, सुनील परतेती, गोपाल कवरेती, भूरा चोपड़े, राजकुमार इवनाती, तुलाराम अहके, मूलचंद साहू, जगन्नाथ डोंगरे, पंकज वर्मा, नीलेश चोपड़े, सत्यम, जितेन्द्र सोनी, आयुष, सुखदेव सरेयाम सहित बडी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share News On