Home News Helpline Classified Jobs About Contact

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 100वां सप्ताह पर निकाली रैली

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 100वां सप्ताह पर निकाली रैली
छिंदवाड़ा
29-Nov-26
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का दिया संदेश

छिन्दवाड़ा अपडेट

फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत, छिन्दवाड़ा जिला युवा अधिकारी सिमरन राजपूत के नेतृत्व फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 100वां कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू हुआ और साइकिल रैली पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर पोला ग्राउंड में समापन किया गया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है. नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवन का आधार हैं और साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ट समाजसेवी एवं पर्यावरणविद विनोद तिवारी, एन.एस.एस. जिला संगठक प्रो. रविन्द्र नाफड़े, प्रोग्राम अधिकारी यशवंत प्रजापति एवं खेल विभाग से विक्रांत यादव, सोनू भारती, जार्ज मोनेरो, विनीता सिंह नेती सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में युवाओ से नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर संकल्प दिलाया एवं प्रमाण प्रत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत से ओम कोलारे, चंचलेश वर्मा, समस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवकों में पवन गोस्वामी, नीरज डोंगरे, मनेश भलावी , ऋषि , शिवम एवं युवा शक्ति फाउन्डेशन से अशोक यदुवंशी, मनीष भावरकर, निखलेश कुमार उइके का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share News On