भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल ने किया दीपावली मिलन समारोह
राजनीति
29-Nov-26
सांसद व जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया सहभोज

छिंदवाड़ा अपडेट
भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल के द्वारा सिवनी प्राणमोती में स्थित रामदेव बाबा नगर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू, भापजा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बंटी पटेल, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के द्वारा दीप प्राजूलन एवं प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर पुष्प वर्षा कर सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के द्वारा दीपावली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के द्वारा पार्टी को भारतीय संस्कृति से परिचय कराने हेतु कहा गया कि दीपावली मिलन का आयोजन कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति से परिचय करता है। कार्यक्रम मे आभार व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने समस्त वरिष्ठ जनों को धन्यवाद देकर कहा कि आप सभी की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भोज में उपस्थित होकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गरिमा दामोदर, भाजपा मंडल अध्यक्षगणों में रमाकांत पटेल, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, लीला बिजोलिया, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री भरत घई, नगर निगम सभापति बलराम साहू, जगेंद्र अल्डक, मनोज सक्सेना, मनोज कुशवाहा, पार्षद जगदीश गोदरे, अमित माहोरे, अभिलाष गौहर, राजकुमार बघेल, श्रीमती संतोषी, राकेश माइकल पहाड़े, बबलू विश्वकर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक कृष्ण हरजानी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक संतोष पटेल, भाजपा नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी, जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, वरिष्ठ भाजपा नेता पीतांबर डोडानी, सांसद प्रतिनिधि गोलू पटेल, रोहित पोपली, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी श्रीमती नीलू छेत्री, रानी सूर्यवंशी, ममता ठाकुर, वर्षा विश्वकर्मा, नगर मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, पंकज पाटनी, नीरज भारद्वाज, मंडल कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष, प्रहलाद यादव, अशोक संचेती, नंदकिशोर साहू, विक्रम चौधरी, संतोष ठाकुर, संदीप चौधरी, संजय वर्मा, प्रभुनारायण नेमा, संतोष जैन सरल, समीर दुबे, विशाल शर्मा, सनी मालवी, भोज सिंह चौधरी, विनोद पटेल, रोहित चौरे, श्याम बंडेवार, अजय चौधरी, ललित महेश्वरी, राजकुमार बंडेवार, राजकुमार श्रीवास्तव, राम सिंह रघुवंशी, राजू यादव, कपिल साहू, मानसिंह यादव, दीनू यादव, रवि मालवीय, अंकित सोलंकी, श्रीमती ममता डोंगरे, निशा गिरी गोस्वामी, दुष्यंत दुबे, राकेश सारेठा, विजेंद्र भार्गव, लोकेश यादव, संजू पटेल, अरुण रघुवंशी, शुभम नागवंशी, राजेंद्र जैन, वरुण अग्रवाल, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण शर्मा, मनीष पटेल, प्रवीण चौधरी, लालू टैंक, जुगल यादव, धर्मेंद्र वंशकार, आशीष बरहेय्या, पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण काटकर एवं अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।