नशामुक्त भारत, डिजिटल सुरक्षा और युवा शक्ति पर प्रधानमंत्री ने दिया संदेश
राजनीति
29-Nov-26
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत सुरलाखापा के सामुदायिक भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। तो वहीं जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने भी अपने साथियों के साथ मन की बात सुनी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत और युवा शक्ति, डिजिटल सुरक्षा, खेल एवं कौशल विकास तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही साइबर धोखाधड़ी एवं संदिग्ध कॉल से बचाव के लिए ‘संचार साथी’ ऐप के उपयोग की जानकारी दी। खेलों को प्रोत्साहन, ‘आईगॉट कर्मयोगी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर सीखने तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान जैसे विषय भी चर्चा का केंद्र रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल रेडियो संवाद नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला सशक्त अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक संस्करण में समाज के ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तियों और प्रयासों को सामने लाते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके विचार देशवासियों में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करते हैं।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा, डिजिटल रूप से जागरूक नागरिक और कौशल से समृद्ध समाज विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में सुरलाखापा मंडल प्रभारी ठाकुर प्रियवर सिंह, जिला मन की बात प्रमुख नीरज पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा डेहरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डेहरिया, मंडल महामंत्री लखन श्रीवास, मंडल कोषाध्यक्ष रामकृपाल डेहरिया, गणेश राय, बूथ अध्यक्ष नीरज सूर्यवंशी, लीकेश सूर्यवंशी, मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच माधुरी परतेती, मंडल कार्यालय मंत्री इंद्रास डेहरिया, कलीराम परतेती, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डालचंद डेहरिया सहित बूथ के सदस्य एवं सुरलाखापा मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री विजय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलावों को जानने का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, पूर्व जिला महामंत्री कांता ठाकुर, जितेंद्र शाह, दिनेश यादव, दीपक कोल्हे, डॉ. पी.के. साहू, अजहर मंसूरी, मनीष ठाकरे, गया प्रसाद वर्मा, अभय दुबे एवं नवीन यादव सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
गुलाबरा मंडल के बूथ क्रमांक 292 पर बूथ अध्यक्ष राजेश सांवले के निवास पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत, युवा शक्ति, डिजिटल सुरक्षा, खेल, कौशल विकास एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए खानपान में तेल का कम उपयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पार्षद संदीप सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष राजेश सांवले, मनीष कर्वे, मुकेश यदुवंशी, शैलेन्द्र राजपूत, हरनाम गिरी गोस्वामी, अभिषेक वर्मा, रवींद्र सेंगर, दिनेश मालवी, अनिल फरकाडे, अमित गुप्ता, लालू पाल, सचिन चौरसिया, अमित भारद्वाज, अमित श्रीवास्तव, बबलू मिश्रा, सुनील परतेती, बंटी राजपूत, अभिषेक ठाकुर, मनीष साहू, आकाश जैन, हर्ष निर्मलकर, गगन गुप्ता, मेडी डोले, राजा मालवी, अमन ठाकुर एवं राहुल पाल सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।