Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अर्चना ठाकुर बनी पहली महिला जेडआरयूसीसी मेंबर

अर्चना ठाकुर बनी पहली महिला जेडआरयूसीसी मेंबर
छिंदवाड़ा
29-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना रघुवंशी ठाकुर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अनुशंसा पर रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा जेडआरयूसीसी मेंबर नामित किया गया है।
      
उल्लेखनीय है कि श्रीमती अर्चना रघुवंशी ठाकुर पूर्व में 2022 से 2024 तक नागपुर मंडल की डीआरयूसीसी सदस्य रह चुकी है। श्रीमती अर्चना रघुवंशी ठाकुर मध्यप्रदेश से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में जेडआरयूसीसी सदस्य नामित होने वाली पहली महिला सदस्य है। बिलासपुर जोन में रेलवे मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा टोटल 14 सदस्य नामित किए गए है, जिसमें श्रीमती अर्चना रघुवंशी ठाकुर का एकमात्र महिला सदस्य के रूप में समावेश है।

श्रीमती अर्चना रघुवंशी ठाकुर को रेलवे मंत्रालय के द्वारा नामित होने से छिन्दवाड़ा जिले और रघुवंशी समाज को गौरवान्वित किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में चार राज्यों का समावेश है, जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के जिलों को शामिल किया गया है। इनका कार्यकाल 01 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2028 तक दो वर्ष का रहेगा। अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद समाज ने समाज को दी गई इस उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है
Share News On